सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल में कार्यपालक निदेशक अजय सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम के फेज-2, स्टेज-3 का आयोजन 4 सितम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस चरण के अंतर्गत संस्थान के लगभग 2500 स्टाफ सदस्यों को नागरिक-प्रथम सोच और सेवा भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से तैयार किया जा रहा है।
कार्यक्रम का पहला सत्र 7 जुलाई को डॉ. अश्विन और अहमद द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस चरण में कुल 26 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 52 प्रशिक्षित फेसिलिटेटर्स शामिल हैं। ये टीमें आगामी दो महीनों में लगभग 75 प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगी।


कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यह पारंपरिक प्रशिक्षण की अपेक्षा अधिक सहभागी और आत्मअन्वेषण पर आधारित है। प्रो. अजय सिंह ने बताया, “इस कार्यक्रम में कोई ट्रैनर नहीं होते, बल्कि फेसिलिटेटर होते हैं, जो प्रतिभागियों को स्वयं के भीतर सेवा भाव जागृत करने में मार्गदर्शन करते हैं।”
गौरतलब है कि इससे पूर्व, फेज-2, स्टेज-2 का समापन 14 जून 2025 को हुआ था, जिसमें 52 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया था। एम्स भोपाल द्वारा यह पहल संस्था की जनसेवा, उत्तरदायित्व एवं नैतिक प्रशासन के मूल्यों को सशक्त रूप से आत्मसात करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#एम्सभोपाल #सेवाभावप्रशिक्षण #स्वास्थ्यसेवा #AIIMSBhopal #कर्मचारीप्रशिक्षण #राष्ट्रीयस्वास्थ्य