सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल, कार्यपालक निदेशक अजय सिंह के नेतृत्व में, स्वास्थ्य सेवा के साथ मानसिक और भावनात्मक कल्याण को लेकर भी नई दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में 4 अगस्त 2023 को “सेंटर ऑफ हैप्पीनेस” की स्थापना की गई। इस केंद्र ने अब तक छात्रों, शिक्षकों, कैंसर से पीड़ित बच्चों, देखभालकर्ताओं और महिलाओं के लिए कई सत्र आयोजित किए हैं, जिनमें मानसिक तनाव को कम करने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया।
एमबीबीएस के नए छात्रों के फाउंडेशन कोर्स में ‘हैव द करेज टू बी हैप्पी – थिएटर ऑफ द ओप्रेस्ड’ शीर्षक से एक अभिनव सत्र आयोजित किया गया। इसमें छात्रों ने थिएटर और शारीरिक भाषा के माध्यम से आत्म-अभिव्यक्ति और भावनात्मक नियंत्रण की कला सीखी।
इसके अलावा, “हैप्पीनेस: द फॉरगॉटन ऐस्पेक्ट एंड द साइंस ऑफ हैप्पीनेस” विषय पर एक सीएमई का आयोजन किया गया, जिसमें आईआईटी खड़गपुर के डॉ. सतिंदर सिंह रेखी ने “हू इज रनिंग योर लाइफ – यू और योर मंकी ब्रेन?” विषय पर व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर एम्स भोपाल और रेखी फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी हुए, जिससे अनुसंधान और अकादमिक सहयोग को बल मिलेगा। डॉ. सिंह ने कहा, “प्रसन्नता का वैज्ञानिक दृष्टिकोण मेडिकल प्रोफेशनल्स को संतुलित जीवन जीने में सहायक है।”
यह पहल मेडिकल शिक्षा में एक मानवतावादी और वैज्ञानिक संतुलन की दिशा में सार्थक प्रयास है।
#एम्सभोपाल #हैप्पीनेससेंटर #मानसिकस्वास्थ्य #सकारात्मकबदलाव