सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल ने डॉक्टर डे के अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की। संस्थान के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह के नेतृत्व में नेत्रविज्ञान विभाग द्वारा नेत्रदान संकल्प अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के सभी चिकित्सकों ने व्यक्तिगत रूप से नेत्रदान संकल्प पत्र भरकर समाज को एक भावनात्मक और संवेदनशील संदेश दिया।


कार्यक्रम की संयोजिका एवं नेत्रविज्ञान विभागाध्यक्ष भावना शर्मा ने कहा, “यह संकल्प केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि अंधकार में जी रहे लोगों के जीवन में आशा की किरण है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न नवाचारों और रचनात्मक माध्यमों से नेत्रदान का संदेश लोगों तक पहुँचाया गया, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक अपनाया।
प्रो. अजय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा, “डॉक्टर केवल इलाज करने वाले नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने वाले होते हैं। नेत्रदान का यह संकल्प यह दर्शाता है कि हम सिर्फ जीवन बचाने में नहीं, बल्कि जीवन में उजाला लाने में भी विश्वास रखते हैं।”
यह आयोजन न केवल नेत्रदान के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि समाज में जागरूकता और संवेदनशीलता को भी बढ़ावा देता है। डॉक्टर डे के अवसर पर किया गया यह संकल्प निश्चित रूप से समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कदम है।

#एम्स_भोपाल #डॉक्टर्स_डे #नेत्रदान_संकल्प #नेत्रदान_जागरूकता #नेत्र_जागरूकता #स्वास्थ्य_सेवा