सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने भोपाल में आयोजित अमर उजाला संवाद – मध्य प्रदेश कार्यक्रम में भाग लिया और स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मंच पर देश की जानी-मानी हस्तियां, विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं विचारक एकत्र हुए और सामाजिक, आर्थिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर संवाद किया।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ल, लोकसभा सांसद रवि किशन शुक्ल तथा प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता अमोघ लीला प्रभु सहित अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रम हमें सही दिशा में नीति निर्धारण में सहयोग करते हैं और हमें जमीनी हकीकत से रूबरू कराते हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल अपने वक्तव्य में कहा कि देश के हेल्थकेयर सिस्टम को सशक्त बनाने में नीति, जनभागीदारी और संस्थानों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है और ऐसे संवादों से समाज को नई दिशा मिलती है। इस अवसर पर एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने कहा, “स्वास्थ्य सेवा को लेकर समाज में जागरूकता और नीति निर्माताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद का यह मंच अत्यंत महत्वपूर्ण है। एम्स भोपाल न केवल उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहा है, बल्कि नीति निर्माण में सहयोगी भूमिका निभाते हुए क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय है।” इस कार्यक्रम ने न केवल सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोणों को साझा करने का मंच प्रदान किया, बल्कि यह दर्शाया कि जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा के माध्यम से ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
#एम्सभोपाल #डॉअजयसिंह #अमरउजालासंवाद #स्वास्थ्यसम्मेलन #मध्यप्रदेशसमाचार