सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदेश कुमार जैन ने डिप्टी डायरेक्टर (प्रशासन) के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह पहली बार है जब किसी पुलिस सेवा के अधिकारी को एम्स भोपाल की प्रशासनिक कमान सौंपी गई है। तकनीकी दक्षता और प्रशासनिक अनुभव का अनूठा संगम संदेश कुमार जैन का शैक्षणिक और व्यावसायिक अनुभव उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाता है। उन्होंने मैनिट भोपाल से बीटेक करने के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इंजीनियरिंग और आईटी में विशेषज्ञता के साथ-साथ वे राज्य पुलिस सेवा के एक अनुभवी अधिकारी भी हैं, जिन्हें अनुशासन, नेतृत्व और संकट प्रबंधन का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति से एम्स भोपाल के प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा और तकनीकी दक्षता आने की उम्मीद है।

#एम्सभोपाल, #संदेशजैन, #डिप्टीडायरेक्टर, #प्रशासनिकनियुक्ति, #स्वास्थ्य