सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी विल्मर लिमिटेड ने आज यानी बुधवार (31 जनवरी) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q3FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 18.29% घटकर 201 करोड़ रुपए रहा।

रेवेन्यू भी 16.91% घटकर ₹12,828 करोड़ रहा

कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में 246 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। ऑपरेशंस से Q3 में कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 16.91% घटकर 12,828 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 15,438 करोड़ रुपए रहा था।

दिसंबर तिमाही में EBITDA भी 16.72% घटा

अडाणी विल्मर लिमिटेड का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 16.72% घटकर 503.8 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 605 करोड़ रुपए रहा था।

विल्मर का मार्केट कैप ₹46.52 हजार करोड़

कंपनी का EBITDA मार्जिन दिसंबर तिमाही में 4% रहा, पिछले साल की समान तिमाही में भी यह इतना ही रहा था। अडाणी विल्मर का शेयर बुधवार को 0.18% की तेजी के साथ 357.75 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 46.52 हजार करोड़ रुपए है।