सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने आज यानी सोमवार (29 जनवरी) को वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के नतीजे जारी कर दिए हैं। Q3FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना (YoY) आधार पर 148.5% बढ़कर ₹256 करोड़ रुपए रहा। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में ₹103 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था।

रेवेन्यू 17.25% बढ़कर ₹2,311 करोड़ रहा

ऑपरेशंस से Q3 में कंपनी का रेवेन्यू 17.25% बढ़कर 2,311 करोड़ रुपए हो गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 1,973 करोड़ रुपए रहा था।

Q3FY24 में कंपनी का EBITDA 95.31% बढ़ा

अडाणी ग्रीन एनर्जी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 95.31% बढ़कर 1,667 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 853 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं EBITDA मार्जिन की बात करें तो यह 16.17 बेसिस पॉइंट्स (bph) बढ़कर पिछले साल के Q3 के 59.2% के मुकाबले 75.37% हो गया है।

ग्रीन एनर्जी में ₹8,322 करोड़ इन्वेस्ट करेगा अडाणी फैमिली: अडाणी ग्रीन एनर्जी विस्तार और फाइनेंशियल जरूरतों के लिए बॉन्ड्स जारी करेगी

गौतम अडाणी और उनकी फैमिली अपनी ग्रीन एनर्जी यूनिट में 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8,322 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करने की प्लानिंग कर रहा है। वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपना विस्तार और जरूरतों को रिफाइनेंस करने के लिए कंपनी के फाउंडर्स को प्रेफरेंशियल बॉन्ड्स जारी करने पर विचार कर रही है।