सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : क्षेत्रीय रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान से बढ़ा कारखाने का गौरव
4. text :
राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने एवं हिंदी में सरकारी कामकाज के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा ‘अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता’ योजना लागू की गई है।
इसी क्रम में मुख्यालय, पश्चिम मध्य रेलवे के निर्देशानुसार सवारी डिब्बा पुनर्निर्माण कारखाना, निशातपुरा, भोपाल में मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े के संरक्षण एवं संपर्क राजभाषा अधिकारी एवं सहायक कार्मिक अधिकारी संदीप शर्मा के निर्देशन में 20 जुलाई 2026 को कारखाना स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 80 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। इसमें कार्मिक विभाग के अवर लिपिक अभिषेक शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके पश्चात 07 अगस्त 2026 को मुख्यालय, जबलपुर में आयोजित क्षेत्रीय रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पश्चिम मध्य रेलवे की 06 यूनिटों के 18 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। तीन राउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में अभिषेक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि के साथ अभिषेक शर्मा अब रेलवे बोर्ड स्तर पर आयोजित होने वाली ‘अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-2026’ में पश्चिम मध्य रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे।
शर्मा की सफलता पर कारखाने में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्य कारखाना प्रबंधक प्रफुल्ल वी. कोहाड़े सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संदीप शर्मा की अध्यक्षता में स्वागत समारोह आयोजित कर अभिषेक शर्मा का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
अभिषेक शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय राजभाषा अनुभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मार्गदर्शन एवं सहयोग को दिया। संदीप शर्मा ने आगामी प्रतियोगिता के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए अन्य कर्मचारियों से भी इस उपलब्धि से प्रेरणा लेने की अपील की।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #रथम #Text #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #सरक