सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हमें आपको यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल अपने परिसर में 21 जून, 2025 को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक” मनाने जा रहा है। वर्ष 2025 इस वैश्विक उत्सव की 11वीं वर्षगांठ है जो कि एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के तहत, इस वर्ष का आयोजन समग्र कल्याण और पर्यावरण सद्भाव को बढ़ावा देने में योग की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है।
इस समारोह के अंतर्गत, आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल 21 जून 2025 (शनिवार) को माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग, कर्मचारियों, एवं विभिन्न संस्थानों के छात्रों और शिक्षकों के साथ व्यावहारिक योग सत्र, विभिन्न योग आसनों पर एक सचित्र प्रश्नोत्तरी और कॉमन योग प्रोटोकॉल की स्क्रीनिंग इत्यादि का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#योगदिवस, #आंचलिकविज्ञानकेंद्र, #भोपाल, #स्वास्थ्य, #योग2025, #योगाभ्यास, #अंतरराष्ट्रीययोगदिवस