आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अगर वायुसोना के लड़ाकू विमानों का अभ्यास देखना चाहते हैं तो बोट क्लब, राज भोज सेतु या फिर वीआईपी रोड से देख सकते हैं। एयर फोर्स का 91वां स्थापना दिवस 30 सितंबर को भोपाल में मनाया जाएगा। इसको लेकर आज सुबह से 12:30 बजे तक भोपाल के आसपास में वायुसेना के कई लड़ाकू विमान करतब दिखाते नजर आएंगे। इस चार दिवसीय अभ्यास को लेकर भोपाल आने वाली तीन यात्री फ्लाइट्स को भी रीशेड्यूल किया गया है। इसमें मुख्य रूप भोपाल मुम्बई, उयपुर भोपाल और गोवा भोपाल की फ्लाइट्स शामिल हैं।

30 लड़ाकू विमान पहुंचे भोपाल

30 लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर भोपाल पहुंच चुके हैं। इनमें 25 विमान राजाभोज एयरपोर्ट पर और बाकी 3 ईएमई सेंटर में खड़े किए गए हैं। बताया जा रहा है कि अभ्यास के लिए जगुआर, मिराज, सूर्यकिरण, तेजस, -130 और चिनूक हेलिकॉप्टर भोपाल आ चुके हैं।

यह फाइटर प्लेन 30 को करेंगे शौर्य का प्रदर्शन

फ्लाई पास्ट में लड़ाकू विमान (सुखोई -30, मिराज-2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हॉक), हेलीकॉप्टर (चिनूक, एमआई-17 वी 5, चेतक) और परिवहन विमान (सी130, आईएल-78 और एएन-32) शामिल होंगे। समारोह में सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीम द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किए जाएंगे। फ्लाई पास्ट की फुलड्रेस रिहर्सल 29 सितंबर तक होगी।

इन फ्लाइट्स को किया रीशेड्यूल

अभ्यास को लेकर सुबह 10 से 12 बजे के बीच आने वाली उड़ानों को 26 से 30 तक के लिए री-शेड्यूल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बीच आने

वाली नियमित उड़ानें या तो 10 बजे से पहले या दोपहर 12 बजे के बाद आएंगी। यात्रियों को सूचना दे दी गई है । इंडिगो की मुंबई फ्लाइट सुबह 8.45 बजे आकर 9.15 बजे रवाना होगी। इंडिगो की उदयपुर उड़ान सुबह 8.55 बजे आकर सुबह 9.20 बजे रवाना होगी। इसी तरह इंडिगो की गोवा फ्लाइट इन तिथियों में दोपहर 12.40 बजे आएगी और भोपाल से दोपहर 1.10 बजे रवाना होगी।

शो के बारे में यह भी जाने

एयर शो के लिए कोई टिकट नहीं लगेगा।

लोग बोट क्लब और वीआईपी रोड पर खड़े होकर फ्री में इस शो को देख सकेंगे।

एयर फोर्स के जवान स्कॉयडाइविंग करते भी नजर आएंगे।

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल होंगे।

आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से फाइटर प्लेन उड़ान भरकर भोपाल में आएंगे।

कुछ प्लेन भोपाल एयरपोर्ट और हेलीकाप्टर थ्री ईएमई सेंटर से भी उड़ान भरेंगे।

वायु सेना प्रमुख वी.एस. चौधरी, चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर मार्शल विभाष पांडे भी रहेंगे उपस्थित।