ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा कोरबा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम जोगीपाली में दिनांक-16/12/2021 से दिनांक-22/12/2021 तक किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी एस.आर. यादव ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा किया जावेगा जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।

वहीं “ग्रामीण विकास के लिए युवा” एवं नरवा, गरवा, घुरवा, बारी विषय पर स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। ग्राम पंचायत जोगीपाली के प्राथमिक शाला भवन में शाउमावि कनकी के रासेयो इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहारीलाल मंझवार सरपंच कनकी एवं बीरसिंह बिंझवार सरपंच कनकी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआर खरे प्राचार्य शाउमावि कनकी ने की।

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदाशंकर राजवाड़े, विजय राजवाड़े जनपद सदस्य, हेमलाल राजवाड़े उपसरपंच, संतोष राजवाड़े, लक्ष्मीनारायण राजवाड़े, शांतिस्वरूप महंत, अरमान खान, शत्रुहन धनवार, वेंकटरमन यादव, पुरुषोत्तम पुजारी, प्रमोद पाण्डेय, रघुवीर पटेल, गिरधारीलाल राजवाड़े, रामेश्वरदास महंत, धर्मेंद्र राजवाड़े एवं रामायण राजवाड़े उपस्थित रहे।इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीणजन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।