आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (28 सितंबर) को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 65,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में 70 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 19,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिल रही है।
डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए एयर टिकटिंग के कारोबार से जुड़ी कंपनी यात्रा ऑनलाइन का शेयर डिस्काउंट के साथ मार्केट में लिस्ट हुआ। BSE पर शेयर 8.45% के डिस्काउंट के साथ 130 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ। NSE पर शेयर 10.2% के डिस्काउंट पर 127.5 रुपए के भाव पर लिस्ट हुआ है। जबकि इश्यू प्राइस 142 रुपए था।
आज 2 IPO में पैसा लगाने का आखिरी मौका
आज JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड IPO बंद हो रहे हैं। JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹2,800 करोड़ जुटाना चाहती है। वहीं अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹640 करोड़ जुटाना चाहती है। यहां देखें दोनों IPO की डिटेल्स
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड
कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹113-₹119 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 126 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹119 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,994 इन्वेस्ट करने होंगे। 6 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
JSW इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के IPO के लिए रिटेल निवेशक मैक्सिमम 13 लॉट यानी 1638 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,94,922 खर्च करने होंगे। JSW इंफ्रास्ट्रक्चर, JSW ग्रुप की तीसरी कंपनी है जो शेयर बाजार में लिस्ट होगी। ग्रुप की अन्य लिस्टेड कंपनियों में JSW एनर्जी और JSW स्टील शामिल हैं।
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड इस IPO के जरिए ₹640 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹280-₹300 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹300 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹15,000 इन्वेस्ट करने होंगे।
जबकि रिटेल इन्वेंटर्स इस इश्यू में मैक्सिमम 13 लॉट यानी 650 शेयर्स के लिए अप्लॉय कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ₹1,95,000 खर्च करने होंगे। 9 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।
पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट
पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (15 सितंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 221 अंक की गिरावट के साथ 66,009 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 68 अंकों की गिरावट रही, यह 19,674 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं पिछले पूरे कारोबारी हफ्ते में BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2.70% गिरा था। निफ्टी में भी 2.57% की गिरावट रही थी।
कच्चे तेल में तेजी, सोने में गिरावट
कच्चा तेल 10 महीने की ऊंचाई पर है, बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है, WTI क्रूड भी अगस्त 2022 के बाद पहली बार 95 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड करता दिख रहा है।
वहीं सोने और चांदी की कीमतों में दबाव दिख रहा है, सोना साढ़े छह महीने के निचले स्तर पर चला गया है और 1900 डॉलर प्रति आउंस के नीचे फिसल गया है, फिलहाल सोने का दिसंबर वायदा 1891 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड करता दिख रहा है, चांदी की कीमतें भी नरम होकर 22.695 डॉलर प्रति आउंस पर आ गई हैं।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कज यानी बुधवार (27 सितंबर) को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर 66,118 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 51 अंक की तेजी रही। ये 19,716 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली थी।