आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टाटा की पॉपुलर SUV सफारी और हैरियर के न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिए गए हैं। टाटा मोटर्स ने दोनों SUV में एक जैसा अपडेटेड डीजल इंजन सेटअप दिया है, जिससे इनका माइलेज बढ़ा है। कंपनी का दावा है कि दोनों कारें 16 kmpl से ज्यादा का माइलेज देंगी। दोनों SUV को ग्लोबल एनकैप 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

अपडेटेड दोनों SUV को लैंड रोवर के D8 प्लेटफॉर्म से इन्सपायर्ड ओमेगार्क प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इनमें लेवल-2 ADAS और 7 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। बायर्स 25,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप से बुकिंग कर सकते हैं।

टाटा हैरियर और सफारी : प्राइस

कंपनी ने नई टाटा सफारी को 16.19 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। वहीं टाटा हैरियर की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए है। टाटा सफारी का मुकाबला MG हेक्टर प्लस, महिंद्रा XUV700, महिंद्रा स्कॉर्पियो और हुंडई अल्कजार से रहेगा। वहीं, टाटा हैरियर का मुकाबला महिंद्रा XUV700, MG हेक्टर, जीप कंपस से रहेगा।

टाटा हैरियर और सफारी : परफॉर्मेंस

2023 टाटा सफारी और टाटा हैरियर में पहले की तरह 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 ps की मैक्सिमम पावर और 350 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।

हैरियर का माइलेज

गियरबॉक्स ऑप्शन

मौजूदा हैरियर मॉडल

हैरियर फेसलिफ्ट

डीजल MT

16.35 kmpl

16.80 kmpl

डीजल AT

14.60 kmpl

14.60 kmpl

सफारी का माइलेज

गियरबॉक्स ऑप्शन

मौजूदा सफारी मॉडल

सफारी फेसलिफ्ट

डीजल MT

16.14 kmpl

16.30 kmp

डीजल AT

14.08 kmpl

14.50 kmpl