सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी अधिनियम तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नागरिकों से जुड़े प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता और संतुष्टि को प्राथमिकता देने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत प्राप्त हो सके।

बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सेवाएं निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएं तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध सेवा प्रदाय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक है।

बैठक में राजस्व प्रकरणों,विभागीय समय-सीमा पत्रों तथा विभिन्न विभागों की प्राथमिकता वाली गतिविधियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर मिश्रा ने निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए नियमित समीक्षा करें तथा आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में अपर कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, समस्त एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #जनह #वयन #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #समय