आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज यानी मंगलवार (12 दिसंबर) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 377 अंक की गिरावट के साथ 69,551 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 90 पाॅइंट की गिरावट रही। ये 20,906 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले आज निफ्टी ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है।

कारोबार के दौरान निफ्टी ने 21,037.90 का स्तर छुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली है। हेल्थकेयर, बैंकिंग, ऑटो और फार्मा से जुड़े स्टॉक्स में गिरावट रही।

इस हफ्ते तीन IPO में निवेश का मौका

इस हफ्ते 3 इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO ओपन हो रहे हैं। इसमें डोम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, InoxCVA और इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम शामिल हैं। डोम्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का IPO 13 दिसंबर को ओपन होगा। वहीं InoxCVA का IPO 13 दिसंबर को खुलेगा। कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 12 दिसंबर को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 70 हजार के पार निकला और इसने 70,057 के स्तर को छुआ। वहीं निफ्टी ने भी 21,026 का स्तर छुआ। इसके बाद सेंसेक्स 102 अंक चढ़कर 69,928 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 27 अंकों की तेजी रही, ये 20,997 पर बंद हुआ।