सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: साबुन से लेकर लॉकर तक बनाने वाला गोदरेज ग्रुप बंटने वाला है। गोदरेज फैमिली ने 127 साल पुराने ग्रुप को दो भागों में बांटने का समझौता किया है। इसके तहत एक हिस्सा आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर का है। वहीं, दूसरा चचेरे भाई जमशेद और बहन स्मिता को मिला है।

आदि और नादिर ने गोदरेज इंडस्ट्रीज अपने पास रखी है, जिसमें पांच लिस्टेड कंपनियां हैं। जमशेद और स्मिता को गैर-लिस्टेड कंपनी गोदरेज एंड बॉयस और मुंबई में उससे जुड़ी प्रमुख संपत्ति सहित लैंड बैंक मिला है। ग्रुप ने 30 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दी है।

गोदरेज ट्रेडमार्क का दोनों फैमिली ग्रुप्स इस्तेमाल कर सकेंगे। यानी, दोनों को पास इसकी ओनरशिप होगी। सेपरेशन एग्रीमेंट में 6 साल का नॉन-कम्पीट क्लॉज है। यानी, परिवार छह साल के बाद ही एक अलग ब्रांड नाम के साथ दूसरे के बिजनेस एरिया में एंटर कर सकेंगे।

गोदरेज की 5 लिस्टेड कंपनियां आदि गोदरेज के पास

आदि गोदरेज गुट में उनके तीन बच्चे, तान्या, निसाबा और पिरोजशा के साथ-साथ भाई नादिर भी शामिल हैं। ये ग्रुप गोदरेज इंडस्ट्रीज एंड एसोसिएटेड कंपनीज (GILAC) को नियंत्रित करता है। इसकी 5 लिस्टेड कंपनियां है। यानी, बॉम्बे और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसके शेयर हैं।

गोदरेज इंडस्ट्रीज

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL)

गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (GPL)

गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड (GAL)

एस्टेक लाइफसाइंसेज लिमिटेड

गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन नादिर गोदरेज होंगे और नियंत्रण आदि गोदरेज, नादिर और परिवार करेगा। आदि के 42 साल के बेटे पिरोजशा गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट होंगे। वे अगस्त 2026 में नादिर की जगह लेंगे।

नॉन-लिस्टेड फर्म गोदरेज एंड बॉयस जमशेद के पास

जमशेद गुट में उनकी बहन स्मिता और उनके पति विजय कृष्णा और उनकी बेटी, न्यारिका होलकर शामिल हैं। ये ग्रुप नॉन-लिस्टेड फर्म गोदरेज एंड बॉयस (G&B) को लीड करता है। कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस, ताले, फर्नीचर और घरेलू उपकरण बनाती है।

इसे प्रेसिडेंट और MD के रूप में जमशेद गोदरेज द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। उनकी बहन स्मिता की 42 वर्षीय बेटी न्यारिका होल्कर इसकी कार्यकारी निदेशक होंगी।