सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  गौतम अडाणी एक बार फिर 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की नेटवर्थ वाले लोगों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद इस क्लब में लौटने में गौतम अडाणी को एक साल लग गया है।

बिलेनियर्स की लिस्ट में 12वें नंबर पर पहुंचे अडाणी

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, आज गौतम अडाणी की नेटवर्थ 2.73 बिलियन डॉलर (22.65 हजार करोड़ रुपए) बढ़कर 101 बिलियन डॉलर यानी 8.38 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इसके साथ ही वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स की लिस्ट में 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर, नेटवर्थ 108 बिलियन डॉलर

गौतम अडाणी के अलावा इस लिस्ट के टॉप-15 में शामिल मुकेश अंबानी दूसरे भारतीय हैं। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 1.01 बिलियन डॉलर (8.38 हजार करोड़ रुपए) बढ़कर 108 बिलियन डॉलर (8.96 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। वे बिलेनियर्स की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी

वहीं 205 बिलियन डॉलर यानी 17.01 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। मस्क के बाद 196 बिलियन डॉलर (16.01 लाख करोड़) की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस दूसरे और 186 बिलियन डॉलर (15.43 लाख करोड़) की वेल्थ के साथ बर्नार्ड अरनॉल्ट तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।

हिंडनबर्ग ने लगाए थे स्टॉक मैनिपुलेशन जैसे आरोप

24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर स्टॉक मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए थे। इसके बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी।

हालांकि, ग्रुप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। केस की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसके अलावा मार्केट रेगुलेटर SEBI को भी जांच करने के लिए कहा था।

अडाणी की नेटवर्थ 37.7 बिलियन डॉलर पर आ गई थी

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद एक महीने में अडाणी की नेटवर्थ में 80 बिलियन डॉलर (6.63 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा की गिरावट आई थी और यह 37.7 बिलियन डॉलर (3.12 लाख करोड़ रुपए) के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

इस साल अडाणी की नेटवर्थ में 16.4 बिलियन डॉलर की तेजी

इस साल गौतम अडाणी की नेटवर्थ में 16.4 बिलियन डॉलर (1.36 लाख करोड़ रुपए) की तेजी आई है। हालांकि, उनकी नेटवर्थ अभी भी 2022 के पीक से लगभग 50 बिलियन डॉलर (4.15 लाख करोड़ रुपए) नीचे है। अपने पीक पर अडाणी की नेटवर्थ 150 बिलियन डॉलर (12.44 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गई थी और तब वे दुनिया के तीसरे सबसे अमीर बन गए थे।