आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इसरो द्वारा चंद्रयान-3 मिशन की ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर स्कोप ग्लोबल स्किल्य यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) एवं आईसेक्ट के कॉर्पोरेट एचआर द्वारा सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इसमें एसजीएसयू एवं आईसेक्ट संस्थान के सभी एम्पलॉई तिरंगे झंडे के साथ शामिल हुए और देश के सभी साइंटिस्टों का अभिवादन किया। साथ ही कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए विक्रम लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग का जश्न मनाया। इस मौके पर स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) के चांसलर सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि यह भारत के इतिहास का ऐतिहासिक क्षण है जब हमने विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग लगाई है। इस सफलता से जहां एक ओर भारत का विश्व में गौरव बढ़ा है वहीं स्पेस की फील्ड में हमारे लिए कई संभावनाओं के द्वार भी खुले हैं।
स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सितेश कुमार सिन्हा ने चंद्रयान 3 की सफलता पर सभी को बधाई दी और कहा कि यह सफलता भारतीयों में विज्ञान के प्रति रूचि को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में एसजीएसयू के वाइस चांसलर अजय भूषण ने कहा कि इस सफलता के पीछे भारतीय वैज्ञानिकों का अथक परिश्रम रहा है। यह सफलता पिछले कई दशकों की भारतीय विज्ञान प्रगति को दर्शाती है। यह सभी भारतीय के लिए एक गर्व का पल है।
कार्यक्रम का आयोजन आईसेक्ट के कॉर्पोरेट एचआर एवं एसजीएसयू टीम के द्वारा किया गया जिसमें आईसेक्ट के कॉर्पोरेट एचआर हैड सुमित मल्होत्रा, अभिषेक यादव, शुभम थापक, शुभम पांडे एवं एडमिनिस्ट्रेशन हैड मनमोहन सोनी एवं टीम का सहयोग प्रमुख रूप से रहा।