आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय भोपाल में जल ही जीवन है नृत्य नाटिका की नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विषय पर सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल उपस्थित रही एवं कहा कि विश्व की सभ्यताओं में सोपोरानिया, यूनान एवं सिंधु सभ्यता नदी से ही आरंभ हुई। उन्होंने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की संयोजक संजना शर्मा ने बताया कि जल पर्यावरण का एक अभिन्न अंग है शिक्षा नीति 2020 जागरूकता अभियान के तहत जल ही जीवन है विषय वस्तु का चयन किया है नदियों के किनारे ही सभ्यता का विकास हुआ। भागीरथ ऋषि ने तपस्या के द्वारा गंगा का अवतरण किया। साथ ही यह विषय प्रत्येक विद्यार्थी को पर्यावरण संरक्षण की ओर जागरूकता करता है। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका और भजन प्रस्तुत किए । कार्यक्रम में नृत्य नाटिका की कोरियोग्राफी रिचा पाठक ने की।