आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: रविन्द्र भवन के सभागार सप्ताहांत की शाम कला संस्कृति गायन, सम्मान और कथक नृत्य के नाम हुई। विविधा कला और सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में वार्षिक उत्सव अभ्युदय 2023 में, जिसे कला गुरु अभय तिवारी, अभिलाषा तिवारी के शिष्यों ने मंच पर पेश किया। अभ्युदय 2023 में शहर में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरुष वर्ग को विविधा रत्न सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृष्णा गौर, शैलेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रदीप करमबेलकर एवं राजीव अग्रवाल के साथ ही विशेष अतिथि जीत राजपूत, सुरेंद्र शुक्ला एवं आनंद शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में विविधा छात्राओं द्वारा शुद्ध कथक नृत्य प्रस्तुति सहित जुगलबंदी की गई उसके पश्चात छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात जूनियर और सीनियर ग्रुप के द्वारा देश भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां मुख्य रही। इसी क्रम में ट्रेंडिंग रील पर छात्राओं कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। उसके बाद तबले पर सोलो वादन किया गया तथा बीटबॉक्सिंग की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था में प्रशिक्षण ले रहे सभी कराओके सिंगर के द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष कथक गुरु अभिलाषा तिवारी एवं संगीत गुरु अभय तिवारी ने सभी प्रतिभागियों को सफल कार्यक्रम के लिए बहुत बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की! कामना की कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध उद्घोषक पंडित गोविंद शास्त्री द्वारा किया गया।