ITDC India e-Press / Agencies

जगदलपुर
कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत प्रदत्त वित्तीय अधिकार का प्रयोग करते हुए बस्तर सांसद दीपक बैज के द्वारा अनुशंसित एवं अनुविभागीय अधिकारी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग जगदलपुर, जिला बस्तर द्वारा प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति के आधार पर 9 लाख 93 हजार रुपए की लागत से ग्राम पंचायत पंडरीपानी-1 में निर्माण होने वाले प्रशिक्षण भवन के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया है। ग्राम पंचायत पंडरीपानी-1 में प्रशिक्षण भवन निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जगदलपुर को नियुक्त किया है।