आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मण्डल पर गाड़ियों का परिचालन सुचारू रूप से जारी रहने एवं संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण भोपाल मण्डल पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन कर संरक्षा से जुड़े कर्मियों को संरक्षा नियमों का पालन करने एवं सावधानियां बरतने के सम्बंध में जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी मानस रंजन परिडा की उपस्थिति में गत दिवस शिवपुरी-ग्वालियर रेल खंड में मोहना स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में सिग्नलिंग उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच करने, सिग्नल की दृश्यता, दुर्घटना/डीरेलमेंट की रोकथाम, कार्य के दौरान रेलकर्मियों के रेल पथ पर रनओवर की घटनाओं की रोकथाम, मानसून सावधानी और गश्त, मौसम की चेतावनी और अलर्ट जारी करना, सेक्शन में लर्च/जर्क/कोई अन्य असामान्य अनुभव होने पर बरती जाने वाली सावधानियां, कार्य स्थल पर सावधानी आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा कर संरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए एवं स्वयं की सुरक्षा के बारे में समझाया गया। मण्डल पर गाड़ियों का परिचालन सुचारू रूप से जारी रहने एवं संरक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण भोपाल मण्डल पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन कर संरक्षा से जुड़े कर्मियों को संरक्षा नियमों का पालन करने एवं सावधानियां बरतने के सम्बंध में जानकारी दी जा रही है।
इसी कड़ी में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी मानस रंजन परिडा की उपस्थिति में गत दिवस शिवपुरी-ग्वालियर रेल खंड में मोहना स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस सेमिनार में सिग्नलिंग उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच करने, सिग्नल की दृश्यता, दुर्घटना/डीरेलमेंट की रोकथाम, कार्य के दौरान रेलकर्मियों के रेल पथ पर रनओवर की घटनाओं की रोकथाम, मानसून सावधानी और गश्त, मौसम की चेतावनी और अलर्ट जारी करना, सेक्शन में लर्च/जर्क/कोई अन्य असामान्य अनुभव होने पर बरती जाने वाली सावधानियां, कार्य स्थल पर सावधानी आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा कर संरक्षा से संबंधित दिशा निर्देश दिए गए एवं स्वयं की सुरक्षा के बारे में समझाया गया।