आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राधारमण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (आरआईटीएस) के कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने हाल ही में बी.टेक छात्रों के लिए एक शैक्षिक और इंटरैक्टिव इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया। इस विजिट में कुल 120 छात्रों ने भाग लेकर अग्रणी आईटी कंपनी नेटलिंक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की कार्यप्रणाली को नजदीक से जाना।
आरजीआई में प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी (टीपीओ) रॉबिन पी सैमुअल के नेतृत्व में आयोजित इस विजिट का उद्देश्य उभरते टेक्नोक्रेट्स को इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करना था. फैकल्टी मेंबर्स दर्शना राय, शीनल जोशी, प्राची तिवारी और पूजा मीना के साथ, छात्रों ने एप्लीकेशन डेवलपमेंट की दुनिया और आईटी में बिजनेस इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स के महत्व के बारे में गहराई से जानकारी प्राप्त की।
आरआईटीएस के निदेशक आर.के. पांडे और कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के प्रमुख चेतन अग्रवाल ने यात्रा के दौरान छात्रों को विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पांडेय ने कहा की इस विजिट का उद्देश्य छात्रों को कक्षा में जो कुछ भी सीखा जाता है उसे वास्तविक दुनिया की स्थितियों में लागू करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे अंततः उनके व्यावहारिक कौशल में सुधार होता है।
चेयरमैन आर.आर.सक्सेना ने इस तरह की इंडस्ट्रियल विजिट के आयोजन के लिए सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी विजिट करियर में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद करने के लिए वास्तविक दुनिया से परिचित कराने का कार्य करती हैं