आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए अगले हफ्ते ओपन हो रहा है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 490 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 26 जून से 28 जून तक बोली लगा सकेंगे। 7 अगस्त को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

यथार्थ हॉस्पिटल IPO से जुड़ी खास तारीखें

अगर आप भी इस IPO में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप इसमें कितना निवेश कर सकते हैं।

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?

रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 50 शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा। कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 285-300 रुपए प्रति शेयर रखा है। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड 300 रुपए के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको 15,000 रुपए लगाने होंगे। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए 195,000 रुपए इन्वेस्ट करने होंगे।

35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व

कंपनी के इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है।

पैसा जुटा कर क्या काम करेगी कंपनी?

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के ग्रेटर नोएडा, नोएडा, नोएडा एक्सटेंशन एवं झांसी ओरछा में चार अस्पताल हैं। कंपनी IPO से मिलने वाले पैसों का यूज अपने कर्ज को कम करने, कैपिटल एक्सपेंडिचर की फंडिंग और जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के फाइनेंशियल्स