ITDC India e-Press / Agencies

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानन्द जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी उपस्थित थे।