आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में मंडल स्तर पर राखी संग पाति कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश भर से लाड़ली बहनों द्वारा बनाई गई राखी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा को राखी बांधकर उनको पत्र सौंपेंगी।
उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर आयोजित कार्यशाला में लाडली बहनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के लिए राखी बनाई और साथ ही बहनों के कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं हेतु उन्हें धन्यवाद पत्र भी लिखा। इस दौरान भजन मंडलियों के साथ सावन के भजन भी गाए और कमल मेहंदी भी लगाई। प्रदेश भर से लाड़ली बहनों द्वारा बनाई गई राखी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा को राखी बांधकर उनको पत्र सौंपेगी। इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश महामंत्री, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद कविता पाटीदार उपस्थित रहेंगी। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष मोर्चा की बहनों एवं लाडली बहनों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रदेश भर के समस्त जिला कार्यालय पर प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश भर के मोर्चा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री राखी तथा पाति लेकर आयोजन में सम्मेलन में शामिल होंगी।