आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : शिक्षक दिवस के अवसर पर गीतांजलि कन्या महाविद्यालय. पी. जी.बी.टी. कॉलेज परिसर के शिक्षकों के द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य जयश्री मिश्रा के नेतृत्व में जवाहरलाल नेहरू गैस राहत चिकित्सालय में जाकर समस्त वार्डो में मरीजों को फलों का वितरण किया ।
ज्ञात हो कि महाविद्यालय के शिक्षकों के द्वारा परस्पर सहयोग से एक राशि का संग्रहण किया गया हैं जिससे समय-समय पर आवश्यक्तानुसार जनहित के कार्यक्रम किए जायेंगे इन कार्यक्रमों का उददेश्य प्राध्यापकों को शिक्षण कार्य के अतिरक्ति अन्य सामाजिक दायित्वों में सलंग्न करना हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. की छात्राए तथा एन. एस.एस. एवं एन.सी.सी. अधिकारी तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सहायक प्राध्यापक सम्मिलित हुए ।
महाविद्यालय की जयश्री मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्राध्यापकों से आर्थिक सहयोग प्राप्त कर इन कार्यक्रमों में छात्राओं को सम्मिलित कर उनमें दायित्व की भावना का विकास करना हैं जिससे यह भावना उन्हें भविष्य में जन सेवा एवं देश सेवा करने तथा त्याग की भावना से ओतप्रोत करें ।