आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश में 6 दिन से जारी बारिश के दौर से सूखे के अंदेशे का संकट टल गया है। रविवार को 16 जिलों में बारिश हुई। आज भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह 18 से 20 सितंबर तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा। यानी अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में बारिश के आसार हैं।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम

टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश

प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 14% बारिश कम

मध्यप्रदेश में ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 14% कम है। पूर्वी हिस्से में औसत से 10% कम और पश्चिमी हिस्से में औसत से 14% बारिश कम हुई है। 1 जून से 10 सितंबर तक औसत 29.77 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 33.95 इंच बारिश होना चाहिए थी।

प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में हुई है। यहां अब तक हुई बारिश का आंकड़ा 44.88 इंच बारिश हो चुकी है। यहां कोटे से ज्यादा बारिश हो सकती है।

सिवनी में 39.96 इंच, मंडला, डिंडोरी-जबलपुर में 39 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। अनूपपुर, छिंदवाड़ा में आंकड़ा 36 इंच से अधिक है।

इंदौर में 35 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। रायसेन, नर्मदापुरम, बालाघाट, कटनी, पन्ना, सागर, शहडोल और उमरिया में आंकड़ा 35 इंच या इससे अधिक ही है।

इन जिलों में कम बारिश

अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना में कम बारिश हुई है। यहां आंकड़ा 20 इंच या इसके आसपास ही है।

(1 जून से 10 सितंबर तक की बारिश)

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

मध्यम से भारी बारिश: भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, हरदा, राजगढ़, सागर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, नर्मदापुरम, बैतूल, शिवपुरी, भिंड, मुरैना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सीधी, निवाड़ी और रीवा।

हल्की बारिश/गरज-चमक: नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, सिंगरौली, गुना, श्योपुरकलां और ग्वालियर।

5 बड़े शहरों में मौसम का हाल

भोपाल: मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट है। संभाग के जिलों में भी बारिश होगी।

इंदौर: हल्की बारिश होने का अनुमान है। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।

ग्वालियर: बूंदाबांदी होगी। संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

जबलपुर: हल्की बारिश हो सकती है। जिले एवं संभाग में तेज बारिश होने का अनुमान है।

उज्जैन: हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।