आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश में बारिश का ब्रेक खत्म हो गया है। अगले तीन दिन तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने डिंडोरी और बालाघाट जिले में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 2.5 से 6 इंच तक बारिश हो सकती है। जबलपुर, सागर, रीवा समेत प्रदेश के 12 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में भी बारिश होगी। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में भी बादल छाए रहेंगे।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुेलेशन एक्टिव है। इससे लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है। यह सिस्टम 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकते हैं।
24 घंटे में कैसा रहा मौसम
सीधी में 1 इंच से ज्यादा पानी गिरा
सीधी 1.48 (बारिश इंच में)
खंडवा 0.59
मलाजखंड 0.04
(सोमवार सुबह 8.30 से मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक की बारिश)
MP के पश्चिमी हिस्से में 22% बारिश कम
मध्यप्रदेश में जुलाई और अगस्त में कम बारिश होने से ओवरऑल बारिश का आंकड़ा घटकर 19% तक आ गया है। यानी, प्रदेश में सामान्य से इतनी बारिश कम हुई है। इसमें पूर्वी हिस्से में सामान्य से 15% कम और पश्चिमी हिस्से में 22% तक कम बारिश दर्ज की गई है।
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश नरसिंहपुर में हुई है। यहां अब तक हुई बारिश का आंकड़ा 41 इंच से अधिक है।
सिवनी में 37.53 इंच, मंडला-जबलपुर में 35, डिंडोरी में 34 से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
इंदौर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, शहडोल, उमरिया, रायसेन और नर्मदापुरम में 28 इंच या इससे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
दमोह, कटनी, निवाड़ी, बैतूल, भिंड, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में आंकड़ा 24 इंच से अधिक है।
इन जिलों में कम बारिश
खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, ग्वालियर में सबसे कम कम बारिश हुई है। यहां आंकड़ा 20 इंच से कम है।
(1 जून से 4 सितंबर तक की बारिश)
अभी 27 जिले रेड जोन में
वर्तमान में प्रदेश के 27 जिले रेड जोन में आ रहे हैं। इनमें भोपाल, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और बालाघाट शामिल हैं। यहां 20% से 46% तक बारिश कम हुई है।
सिर्फ भिंड ही ऐसा जिला है, जहां बारिश का कोटा पूरा हो चुका है, जबकि नरसिंहपुर, बुरहानपुर, सिवनी और निवाड़ी कोटे के करीब हैं।