आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में नैक टीम का दौरा आगामी दिनांक 13 सितंबर तक होने जा रहा है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) पियर टीम के दौरे के दौरान टीम विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं शैक्षणेंत्तर गतिविधियों का मूल्यांकन करेगी। नैक पियर टीम के इस दौरे में कुल 7 सदस्य उपस्थित होंगे, जो पिछले 5 वर्षों के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अकादमिक एवं गैर अकादमिक गतिविधियों का मूल्यांकन, नैक द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर करेंगे l
यू.जी.सी. द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा संस्थानों का नैक मूल्यांकन कराया जाना आवश्यक है। नैक मूल्यांकन पश्चात विश्वविद्यालय के समग्र विकास हेतु यूजीसी द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सकेगी, जिससे विश्वविद्यालय की उत्तरोत्तर उन्नति होगी l
विश्वविद्यालय में नैक टीम के आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी, कुलसचिव अनिल कुमार शर्मा व अन्य प्रशासकीय अधिकारियों ने विभिन्न विभागों और शाखाओं का भ्रमण किया तथा तैयारी को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। नैक मूल्यांकन के पश्चात विश्वविद्यालय यूजीसी की समस्त योजनाओं का लाभ ले सकेगा।
अनीता कौशल, निदेशक, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के समस्त विभागों द्वारा नैक के निरीक्षण की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। साथ ही नैक टीम एक दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों एवं अध्ययन केंद्रों का दौरा करेगी।
कुलसचिव