सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल /  नई दिल्ली :  सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और रक्षा सहयोग जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी को बढ़ावा देने और हरित एवं डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर पर समझौता हुआ। इसके अलावा, डिजिटल परिसंपत्ति नवाचार और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ।

भारत-सिंगापुर डील ने व्यापार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म दिया है। दोनों देशों ने आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने और उन्हें अधिक लचीला बनाने पर जोर दिया। इससे भारतीय उद्योगों, विशेषकर रक्षा और सेमीकंडक्टर क्षेत्रों को वैश्विक मंच पर प्रतिस्पर्धा का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर पूछे जाने पर कि क्या 50% अमेरिकी टैरिफ पर चर्चा हुई, सचिव (पूर्व) पी कुमारन ने स्पष्ट किया कि इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई। चर्चा का फोकस अधिक से अधिक अधिमान्य व्यापार समझौतों और मुक्त व्यापार समझौतों की संभावना तलाशने पर था।

प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री वोंग की यह बैठक भारत-सिंगापुर के रणनीतिक साझेदारी और निवेश सहयोग को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। यह समझौता दोनों देशों की व्यापारिक और तकनीकी सहयोग क्षमताओं को मजबूत करेगा और क्षेत्रीय आर्थिक विकास में योगदान देगा।

#भारतसिंगापुर #रक्षा_सहयोग #सेमीकंडक्टर #व्यापार_निवेश #डिजिटलशिपिंग