आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में कुलपति जी के मार्गदर्शन में एम.ओ.यू. कार्यक्रम के अंतर्गत फ्यूचर स्किल अकैडमी ए.आई.एस.ई.सी.टी. के संयुक्त तत्वाधान में विषय CYBER SECURITY: STRENGTHENING DIGITAL DEFENCE पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ एस.के. खटीक (अध्यक्ष) एवं रागनी गोथलवाल (मुख्य अतिथि) के उद्बोधन के साथ शुरु हुआ जिसमें स्वागत भाषण आर.के. गर्ग (समन्वयक इनक्यूबेशन केंद्र) द्वारा दिया गया|
कार्यशाला के प्रमुख वक्ता प्रीति माहेश्वरी (डायरेक्टर फ्यूचर स्किल्स अकैडमी) एवं अमन गुप्ता (ट्रेनर साइबर सिक्योरिटी) ने “साइबर सिक्योरिटी के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए अपने डाटा को कैसे सुरक्षित करें “पर व्याख्यान दिए | उक्त कार्यशाला से विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी लाभान्वित हुए| इस कार्यशाला में लगभग 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए|
कार्यशाला का संयोजन एन.के. गौर (डायरेक्टर बी.यू.आई.टी.) एवं अर्चना सेन (एम.ओ.यू. समन्वयक) द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन शशि यादव (बी.यू.आई.टी.) ने किया।