ITDC India e-Press / Agencies

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार 14 से 15 अक्टूबर तक आर्ट, लिट्रेरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन दीनदयाल उपाध्याय आॅडिटोरियम में किया जा रहा है जिसमें 5 भाषाओं के 100 वक्ता शामिल होंगे। इस दौरान एक छत्तीसगढ़ी फिल्म भी लॉच होगी। आयोजन समिति के प्रीति उपाध्याय, कार्टूनिस्ट त्र्यम्बक शर्मा, रॉकी दासवानी व विवेक ठाकुर ने पत्रकारवार्ता में फेसबुक व इस्ट्राग्राम पेज को लॉच किया।

प्रीति उपाध्याय ने बताया कि कला, साहित्य एवं फिल्म को लेकर एक ही मंच पर आयोजित किए जाने वाला यह देश एवं छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर पहली बार हो रहा है जिसमें कला, साहित्य, फिल्म, चित्रकारी, हस्तशिल्प से जुड़े कलाकार अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे। छत्तीसगढ़ी थीम पर आयोजित होने वाले इस कार्यकम में 5 भाषा के लगभग 100 वक्त 14 व 15 अक्टूबर को अपनी बात रखेंगे। इस दौरान तीजन बाई, प्रहलाद टिपानिया, अनुज शर्मा, चेतन भगत, विजय विक्रम सिंह, सत्य व्यास, सुनील तिवारी, अपूर्व धर बड़गियां, नेहा श्रीवास्तव, श्रद्धा थवाईत के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहेंगे। फेस्टिवल के पहले दिन चेतन भगत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को संबोधित करेंगे।