आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भारत की अद्भुत उपलब्धि, यानी चंद्र सतह के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान -3 की सॉफ्ट लैंडिंग का जश्न मनाने के लिए एम्स भोपाल के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस नजारे को देखने के लिए एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र सभागार में एकत्र हुए । पूरे प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों में गजब का उत्साह था । यह एक महत्वपूर्ण अवसर था जब चंद्रयान-3 के चंद्रमा की सतह पर उतरने पर सभी छात्रों ने तालियां बजाईं । इसके बाद लैंडिंग के ठीक बाद प्रधान मंत्री का राष्ट्र के नाम भाषण हुआ । छात्रों ने प्रधान मंत्री की बातें ध्यान से सुनीं और जब उन्होंने कहा, “अब टूर होगा चाँद का” तो तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी ।