आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय इंडियन पब्लिशर्स कॉन्फ्रेंस में आईसेक्ट पब्लिकेशन भोपाल की सहभागिता रही। कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। कॉन्फ्रेंस में आईसेक्ट पब्लिकेशन की ओर से निदेशक अरविंद चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ प्रबंधक महीप निगम को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में आईसेक्ट की ओर से शामिल वक्ताओं द्वारा विश्वरंग के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रकाशनों के कार्यों को रेखांकित किया। साथ ही यह जानकारी भी दी कि आईसेक्ट पुस्तक यात्राओं के माध्यम से देशभर में सामान्य जन को पुस्तक संस्कृति से जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इस उपलब्धि पर विश्वरंग के निदेशक एवं आईसेक्ट समूह के चेयरमैन संतोष चौबे ने पूरी टीम को बधाई दी है।