आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल की खेल समिति द्वारा इंट्राकॉलेज शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन और संचालन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यपालक निदेशक और सीईओ एम्स भोपाल अजय सिंह ने किया । उद्घाटन के अवसर पर ममता वर्मा (प्रभारी प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज) एवं खेल समिति के सदस्य उपस्थित थे । कुल 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें मेडिकल और नर्सिंग छात्रों के साथ-साथ संकाय सदस्य भी शामिल थे । टूर्नामेंट का समापन 22 अगस्त को हुआ था ।
विभिन्न श्रेणियों में विजेता निम्नलिखित रहे:
पुरुष एकल – विजेता मधुर जैन (एमबीबीएस 2021 बैच) उपविजेता अमित यवले (एमबीबीएस 2021 बैच) रहे
महिला एकल – साई वैष्णवी लिंगुतला (एमबीबीएस, 2020 बैच)
उपविजेता मिस संयुक्ता (नर्सिंग छात्रा) रहीं |