आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (30 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में करीब 300 अंक की तेजी के साथ 65,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 85 अंकों की तेजी देखी जा रही है, यह 19,430 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखी जा रही है। वहीं, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFS) में 5% की मजबूती के साथ अपर सर्किट लग गया, अब JFS का भाव NSE पर 231.25 पहुंच गया है।

ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का IPO आज ओपन हुआ

ग्लोबल एनर्जी एफिशिएंसी सॉल्यूशंस कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए आज ओपन हो गया है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 490.78 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। 11 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे।

कल भी बाजार में थी तेजी

इससे पहले कल यानी मंगलवार (29 अगस्त) को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 79 अंक की तेजी के साथ 65,075 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 36 अंक की तेजी थी, यह 19,342 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिली थी।