आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आईसेक्ट के कॉर्पोरेट एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट विभाग द्वारा फाइनेंशियल इंक्लूजन विभाग के सदस्यों के लिए कम्यूनिकेशन एटिकेट्स पर विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें विभाग से 70 सदस्यों ने प्रतिभागिता करते हुए कम्यूनिकेशन को बेहतर करने के तरीके जाने। कार्यक्रम में बतौर विशेषज्ञ जिगर एन पंड्या ने प्रतिभागियों को कार्य के दौरान आवश्यक कम्यूनिकेशन एटिकेट्स पर अपने विचार साझा किए। इसमें सामान्य बातचीत से लेकर ई-मेल पर ऑफिशियल बातचीत के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें बताईं। इस ट्रेनिंग सेशन का आयोजन में फाइनेंशियल इंक्लूजन विभाग के अनुराग गुप्ता और सिद्धार्थ डोंगरे के अलावा कर्पोरेट एचआर सुमित मल्होत्रा, लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की अर्चना जैन एवं अभिषेक यादव का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के बारे में चर्चा करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि बेहतर कम्यूनिकेशन एक आवश्यक स्किल है। यह व्यक्ति के कार्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर उसके करियर ग्रोथ में भी सहायक होती है। इसी कड़ी में एम्पलाइज के हित को ध्यान में रख उनकी अपस्किलिंग की यह छोटी किंतु महत्वपूर्ण पहल की गई है।