आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 61वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए थे। KKR ने 145 रनों का टारगेट 18.3 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया।
रिंकू सिंह और नीतीश राणा के बीच 99 रन की पार्टनरशिप KKR के लिए अहम रही। इस जीत से कोलकाता ने चेन्नई के प्लेऑफ में प्रवेश का इंतजार बढ़ा दिया है। इतना ही नहीं, नीतीश राणा की कप्तानी वाली टीम ने भी अपनी उम्मीदें जीवित रखी हैं। KKR ने 13 मुकाबलों में छठी जीत हासिल की है। उसके खाते में 12 अंक हैं।
12 साल बाद चेपॉक में जीता कोलकाता
कोलकाता ने 11 साल बाद चेन्नई को उनके होम ग्राउंड में हराया। टीम को CSK के खिलाफ आखिरी जीत 2012 में मिली थी। दोनों टीमों के बीच यहां ओवरऑल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, CSK के नाम 6, वहीं KKR के खाते में अब 3 जीत हो गई हैं।
चेन्नई-कोलकाता मैच का स्कोरकार्ड
मैच के टर्निंग पॉइंट्स…
10 गेंद में चेन्नई ने गंवाए 3 विकेट
पहली पारी में चेन्नई ने 10 गेंद के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए। 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर शार्दूल ठाकुर ने डेवोन कॉन्वे को कैच आउट कराया। फिर अगले ही ओवर की पहली और आखिरी गेंद पर सुनील नरेन ने अंबाती रायडु और मोइन अली को बोल्ड कर चेन्नई को 5वां झटका दे दिया। यहां से CSK का स्कोरिंग रेट कम हो गया और टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
पथिराना ने छोड़ा राणा का कैच
दूसरी पारी के 11वें ओवर में मथीश पथिराना ने नीतीश राणा का कैच छोड़ दिया। इस कैच के वक्त राणा 26 रन पर बैटिंग कर रहे थे। कैच छूटने के बाद उन्होंने 44 बॉल में 57 रन की नॉटआउट पारी खेली।
रिंकू-राणा की पार्टनरशिप
पावरप्ले में 3 विकेट गंवाने के बाद कोलकाता की पारी कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने संभाली। दोनों ने 76 गेंद पर 99 रन की पार्टनरशि की और टीम को जीत दिलाई।
यहां जानिए कैसे गिरे किसके विकेट…
ऐसे गिरे कोलकाता के विकेट
पहला: पहले ओवर की छठी बॉल पर दीपक चाहर ने गुरबाज को तुषार देशपांडे के हाथों कैच कराया।
दूसरा : तीसरे ओवर की 5वीं बॉल पर दीपक चाहर ने वेंकटेश अय्यर को जडेजा के हाथों कैच कराया।
तीसरा : 5वें ओवर की तीसरी बॉल पर दीपक चाहर ने जेसन रॉय को पथिराना के हाथों कैच कराया।
चौथा: 18वें ओवर की पहली बॉल पर रिंकू सिंह रनआउट हो गए।