आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार के अफेयर की खबरें बेहद सुर्खियों में थीं। दोनों की सगाई भी हो गई थी। हलांकि, कुछ समय बाद ही यह जोड़ी अलग हो गई। हालांकि,समय के साथ अब इस एक्स कपल के बीच पहले से बेहतर रिश्ते हुए हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान अपने और अक्षय के अपने रिश्ते पर बात की। रवीना ने बताया कि वो और अक्षय अब अच्छे दोस्त हैं, वहीं उन्होंने खिलाड़ी कुमार का इंडस्ट्री का अहम पिलर्स में से एक हैं। रवीना ने शिल्पा शेट्टी के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की। माना जाता है कि रवीना के साथ ब्रेकअप के बाद अक्षय शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे थे।

वो हमारी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत पिलर्स में से एक हैं

रवीना ने ईटाइम्स से कहा- ‘अक्षय और में अभी भी दोस्त हैं। हर किसी की लाइफ में एक जर्नी होती है। आपको इसका सम्मान करते हुए आगे बढ़ाने की जरूरत है। मैं उनके बारे में बहुत ज्यादा सोचती हूं। मुझे लगता है कि वो हमारी इंडस्ट्री के सबसे मजबूत पिलर्स में से एक हैं।

शिल्पा के साथ दोस्ती के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा- ‘हम करीबी दोस्त बन गए हैं। ऐसी कई चीजें हैं जो हमें एक साथ बांधती हैं। शमिता और शिल्पा मेरे पति अनिल के करीबी दोस्त रहे हैं। हम अपने अच्छे समय और बुरे समय को एक साथ शेयर करते रहते हैं।’

इवेंट में साथ नजर आए थे रवीना-अक्षय, जमकर किया था डांस
बीते दिनों रवीना और अक्षय स्टाइल अवॉर्ड के इवेंट में एक साथ नजर आए थे। जहां उन्होंने एक-दूसरे के साथ डांस किया था। इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया था। लंबे समय बाद दोनों को एक साथ देखकर फैंस वाकई बेहद खुश हुए थे।’

टूटी सगाई को लेकर अब भी सोचती हैं रवीना
ANI को दिए इंटरव्यू में रवीना ने अक्षय के साथ अपनी टूटी हुई सगाई के बारे में बात की थी। उन्होंने ने कहा था- ‘मोहरा के दौरान हम एक हिट जोड़ी थी। अभी भी हम सोशल इवेंट्स में एक-दूसरे से मिलते हैं। हम सभी चैट करते हैं, सब आगे बढ़ते जाते हैं। कॉलेज में लड़कियां हर हफ्ते अपने बॉयफ्रेंड बदलती हैं, लेकिन एक सगाई जो टूट गई, वो अभी बी मेरे सिर पर अटकी हुई है, मुझे नहीं पता क्यों? हर कोई आगे बढ़ता है, लोगों के तलाक होते हैं, वो मूव ऑन कर लेते हैं। क्या यह बड़ी बात है?
बता दें कि रवीना और अक्षय मोहरा, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बरोड़ समेत कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।’