आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  यशराज फिल्म्स ने पठान जैसी दमदार फिल्म देने के बाद एकबार फिर धाकड़ एनाउंसमेंट की है। यशराज फिल्म्स अपनी नई वेब सीरीज मंडाला मर्डर्स की घोषणा की है। इस सीरीज को मर्दानी 2 के डायरेक्टर गोपी पुत्रन निर्देशित करेंगे। सीरीज में वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनके साथ को-स्टार वैभव राज गुप्ता होंगे। गुल्लक में उनके शानदार अभिनय के बाद पहली बार वह भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

कहां होगी शूटिंग

निर्देशक गोपी कल यानि शुक्रवार से इस वेब सीरीज की शूटिंग उत्तर प्रदेश में शुरू करेंगे। यूपी में प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी में शूटिंग होगी। बड़े बजट की यह सीरीज भारत के पांच अलग-अलग शहरों में बड़े पैमाने पर शूट की जाएगी। मंडाला मर्डर्स में सुरवीन चावला और जमील खान भी महत्वपूर्णं भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज के सह निर्देशक मनन रावत हैं। वह पहले यशराज की कई फिल्मों में एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं।