भोपाल में जनगणना कार्य की रेंडम चेकिंग शुरू
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जिला जनगणना अधिकारी के निर्देश अनुसार मास्टर ट्रेनर सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी एवं अन्य अधिकारी भोपाल नगर निगम क्षेत्र में जोन 2, 4 एवं जोन 5 में आने वाली एचएलबी का अवलोकन कर रहे हैं। उन्होंने अवलोकन के समय प्रगणको एवं सुपरवाइजर द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी लेकर निर्देशित किया कि अपनी एचएलबी की चतुर्थ सीमाओं को एक बार पुनः चेक कर लें कि कोई भवन गणना से छूटे ना एवं भवनों पर निर्देशानुसार स्पष्ट नंबरिंग की जाए।
भवन की गणना के समय जो मकान बंद मिले हैं उन मकानों पर पुनः एक बार जाकर देख ले यदि रहवासी आ गए हैं तो उनकी भी जानकारी प्राप्त करें।