आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप पर सिंगर हार्डी संधू ने भी मुहर लगा दी है। उन्होंने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा कि उन्हें खुशी है कि परिणीति अब लाइफ में सेटल्ड होने जा रही हैं। हार्डी ने कहा कि उन्होंने फोन कॉल के जरिए परिणीति को बधाई भी दे दी है।

परिणीति को लेकर काफी खुश हैं हार्डी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा भले ही अभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल न कर रहे हो, लेकिन उनके करीबियों ने उन्हें बधाई भी देनी शुरू कर दी है। परिणीति के खास दोस्त हार्डी संधू ने भी अब इस खबर की ऑफिशियल पुष्टि कर दी है।

उन्होंने डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं परिणीति को लेकर बहुत खुश हूं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैंने उन्हें फोन करके बधाई भी दे दी है।

‘फिल्म के सेट पर परिणीति शादी को लेकर बात करती थीं’

हार्डी संधू और परिणीति एक साथ फिल्म कोड नेम तिरंगा में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘फिल्म कोड नेम तिरंगा की शूटिंग के वक्त परिणीति मुझसे शादी को लेकर चर्चा करती थीं। वो कहती कि मैं तभी शादी करूंगी जब लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।’