आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर कुछ नरमी बरती है। वो चाहती हैं कि आदिल को जेल से जमानत मिल जाए। राखी का कहना है कि रमजान का महीना आने वाला है, और इस पाक महीने में सबको माफी मिलने का अधिकार है।
हालांकि राखी ने कहा है कि वो आदिल को खुद कभी माफ नहीं करेंगी, क्योंकि उसने उनकी जिंदगी बर्बाद की है। जाहिर है कि कुछ दिनों पहले राखी ने कहा था कि वो रमजान के महीने में रोजा रखने जा रही हैं, साथ ही उमराह करने की भी तैयारी कर रही हैं।
मैं चाहती हूं, आदिल को जमानत मिल जाए- राखी
राखी एक अवॉर्ड शो में शामिल होने दुबई पहुंची हैं। वहां मीडिया ने राखी से उनके पति आदिल के बारे में सवालात किए। इस पर जवाब में देते हुए राखी ने कहा, ‘रमजान का महीना आने वाला है, जब मैं नमाज पढ़ रही थी, तो मैंने सोचा कि इस पवित्र महीने में सबको माफ कर देना चाहिए।
मैं चाहती हूं कि आदिल को मैसूर कोर्ट से जमानत मिल जाए। हालांकि मैं उसे कभी माफ नहीं करूंगी, उसने मुझे धोखा दिया है। मैं उसकी अच्छी पत्नी थी लेकिन उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मुझे उससे इतना प्यार ही नहीं करना चाहिए था।
राखी ने कहा- बाहर आकर किसी और की जिंदगी बर्बाद मत करना
राखी ने आगे कहा, ‘आदिल के ऊपर सभी आरोप बहुत गंभीर हैं, मैं मीडिया के जरिए उसके तक मैसेज पहुंचाना चाहती हूं कि अगर वो बेल पर बाहर आया भी तो किसी दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद मत करना।
खुद को बदलने की कोशिश करो और अगर शादी भी करना तो उस इंसान के साथ वैसा व्यवहार मत करना जैसा तुमने मेरे साथ किया है। अब मैं उसके पास कभी लौट के नहीं जाऊंगी। मैं अब अपनी लाइफ अकेले ही जीना चाहती हूं। मैं उसके लिए अब सिर्फ प्रार्थना करूंगी कि वो जहां रहे ठीक से रहे।’