आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मुकाबले के आखिरी दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो सका और मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। भारत ने 1-0 से सीरीज जीता। भले ही आखिरी दिन का खेल बारिश में धुल गया हो, लेकिन शुरुआती चार दिन रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

आगे स्टोरी में हम टेस्ट मैच के ऐसे ही कई टॉप मोमेंट्स जानेंगे…

  1. अश्विन की ड्रीम बॉल, 5वें स्टंप से अंदर आई और ब्रेथवेट बोल्ड

दुनिया के नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने तीसरे दिन बेहतरीन ऑफ स्पिन बॉल फेंकी, जिस पर विंडीज कप्तान क्रैग ब्रेथवेट बोल्ड हो गए। ये बॉल एक ऑफ स्पिनर के लिए ‘ड्रीम बॉल’ की तरह रहती है।

आमतौर पर अश्विन की बॉल तीन या 4 डिग्री टर्न लेती है, लेकिन 73वें ओवर में उनकी चौथी बॉल 10.1 डिग्री टर्न हुई। ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ को 12.1 डिग्री टर्न कराया था। अश्विन ने ऑफ स्टंप के बाहर बॉल फेंकी, जो अंदर की ओर टर्न होकर स्टंप्स से जा लगी।

  1. विंडीज के विकेटकीपर की मां से मिले कोहली, गले भी लगाया ​​​​​

पहली पारी में शतक लगाने के बाद विराट कोहली कैरेबियाई विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा की मां से मिले। उन्होंने मां को गले भी लगाया। डा सिल्वा की मां अपने बेटे को छोड़ कोहली को खेलते हुए देखने आई थीं। कोहली से मिलने के बाद जोशुआ की मां ने कहा, ‘मैं और उनका बेटा कोहली के बहुत बड़े फैन हैं। उनके लिए यह मोमेंट काफी बड़ा है। हमारे लिए यह काफी बड़ी बात है कि विराट हमारे देश में आकर खेल रहे हैं। वो बहुत प्रतिभाशाली और महान हैं।’

  1. पंत के बल्ले से खेलने उतरे ईशान, ऋषभ जैसे एक हाथ से सिक्स भी लगाया

भारत की दूसरी पारी के 24वें ओवर में ईशान किशन ने सिक्स लगाकर टेस्ट करियर की पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। ओवर की 5वीं बॉल केमार रोच ने ईशान को लो-फुल टॉस फेंकी। ईशान ने एक हाथ से शॉट खेला और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। पंत भी अक्सर एक हाथ से छक्के लगाते हुए नजर आ जाते हैं। खास बात यह भी कि किशन पंत का बैट लेकर ही बैटिंग भी कर रहे थे। उनके बैट पर बल्ले पर ‘RP17’ यानी ऋषभ पंत और उनका जर्सी नंबर 17 लिखा था।

  1. शतक के बाद वेडिंग रिंग चूमते दिखे कोहली

भारतीय बैटर विराट कोहली ने इंटरनेशनल करियर की 76वीं सेंचुरी लगाई। वे शतक जमाने के बाद वेडिंग रिंग को चूमते नजर आए। वेडिंग रिंग चूमने के साथ ही वह दर्शकों के सामने झुक कर सेलिब्रेट करते हुए भी नजर आए।

विराट ने 55 महीने के बाद विदेशी धरती पर टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने विदेश में आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में जमाया था। 5. लारा ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को मोमेंटो दिया

100वें टेस्ट के मौके पर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट किशोर शैलो और दिग्गज बैटर ब्रायन लारा ने कप्तान रोहित शर्मा को शील्ड दी। यह शील्ड भारत और वेस्टइंडीज के बीच 100वां टेस्ट खेले जाने पर दोनों टीम के कप्तानों को दी गई।