बीएमएचआरसी में योग सप्ताह का शुभारंभ

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आईसीएमआर-भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया। योग सप्ताह के प्रथम दिन संस्थान के सुरक्षा कर्मियों को योग अभ्यास से परिचित कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान द्वारा निरंतर योग दिवस 2026 अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिभागियों को योग के महत्व नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बनाए रखने में योग की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
योग प्रशिक्षक सुशील सिंह द्वारा सुरक्षा कर्मियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्हें बताया गया कि नियमित योग अभ्यास तनाव प्रबंधन एकाग्रता बढ़ाने तथा कार्यक्षमता में सुधार लाने में सहायक होता है। विशेष रूप से सुरक्षा कर्मियों जैसे दायित्वपूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों के लिए योग शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है।
संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक योग सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिनके माध्यम से कर्मचारियों और अन्य हितधारकों को योग के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य योग को स्वस्थ जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके लाभों से परिचित कराना है।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एमएचआरस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #आईस #एमआर