सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर भोपाल में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में विशेष न्यायाधीश राजर्षि श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अग्निंद्र द्विवेदी, सुनीत अग्रवाल न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भोपाल एवं न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा योग प्रशिक्षक राहुल पाल उपस्थित रहे।

जिला न्यायालय भोपाल में योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक द्वारा योग के अलग-अलग आसनों का अभ्यास कराया और योग किये जाने के लिए प्रेरित भी किया गया। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को योग किये जाने एवं स्वस्थ्य रहने के लिए अच्छा खान-पान रखने हेतु प्रेरित किया गया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #जबलप #करण #गदर