सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और फिल्ममेकर आदित्य धर के मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से शिफ्ट होने की खबरों पर अब उनकी टीम ने सफाई दी है। आदित्य धर की टीम ने इन खबरों को साफ तौर पर खारिज करते हुए कहा है कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश नहीं जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यामी और आदित्य अपने बेटे वेदाविद के साथ हिमाचल प्रदेश को अपना स्थायी ठिकाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यामी का हिमाचल से गहरा जुड़ाव और वहां उनकी संपत्ति को इसकी वजह बताया गया था। रिपोर्ट्स में गोहर में करीब 100 साल पुराने हेरिटेज घर और जमीन का भी जिक्र किया गया था।

इन खबरों पर जब फिल्ममेकर की टीम से पुष्टि की गई तो उसने साफ कहा कि मुंबई छोड़कर हिमाचल में शिफ्ट होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दोनों के हिमाचल स्थित घर में ज्यादा समय बिताने की बात कही गई थी, लेकिन इसे स्थायी रूप से मुंबई छोड़ने का आधार नहीं माना जा सकता। यामी और आदित्य की मुलाकात 2019 में फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने 2021 में शादी की और 2024 में उनके बेटे वेदाविद का जन्म हुआ। फिलहाल दोनों अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #खबर #उनक #करत #दरअसल #यमआदत