सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : टेक्नोलॉजी ब्रांड Xiaomi ने भारत में अपने लोकप्रिय सब-ब्रांड Redmi के लिए एक नई ब्रांड आइडेंटिटी की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि अब Redmi का लोगो कैपिटल लेटर्स में और रेड कलर में नजर आएगा। यह नया लोगो भारतीय यूजर्स की सोच और पसंद को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
Redmi का यह नया लोगो भारत में ही नहीं, बल्कि चीन समेत अन्य वैश्विक बाजारों में भी अपनाया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह बदलाव Redmi ब्रांड को अधिक प्रीमियम, बोल्ड और यूथ-सेंट्रिक बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
इस नई ब्रांड आइडेंटिटी के साथ Redmi 15 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसे 19 अगस्त 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi India का कहना है कि यह केवल एक डिजाइन बदलाव नहीं, बल्कि ब्रांड के विजन और यूजर्स से उसके संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है।
गौरतलब है कि Xiaomi ने 2014 में भारतीय बाजार में कदम रखा था और जुलाई 2025 में अपना 11वां साल पूरा किया है। ऐसे में कंपनी ने इस मौके को ब्रांड रिफ्रेश का अवसर बनाया है।
अब देखना यह होगा कि नया लोगो और Redmi 15 5G भारतीय ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाते हैं।
#रेडमी #XiaomiIndia #Redmi15 #Redmiनया_लोगो #टेकन्यूज़