सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : Xiaomi ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम 5G स्मार्टफोन Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro को लॉन्च कर दिया है। दोनों डिवाइस में हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स और पावरफुल बैटरी दी गई है। Xiaomi 15T Pro में डाइमेंसिटी 9400+ और 15T में डाइमेंसिटी 8400 अल्ट्रा चिपसेट है।
दोनों फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 3D आइसलूप थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम है, जो लंबे समय तक हैंगिंग और ओवरहीटिंग से बचाता है। Xiaomi 15T Pro में Leica के साथ तैयार ट्रिपल रियर कैमरा है, जिसमें 50MP का मुख्य सेंसर शामिल है।
कीमत की बात करें तो Xiaomi 15T Pro की कीमत 77,000 रुपये से शुरू होती है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, 12GB + 512GB वेरिएंट 83,000 रुपये और 12GB + 1TB वेरिएंट 99,000 रुपये में उपलब्ध है। फोन ब्लैक, ग्रे और मोका गोल्ड रंग विकल्पों में आएंगे।
Xiaomi 15T का बेस मॉडल 65,000 रुपये में मिलेगा। दोनों ही डिवाइस में 5G सपोर्ट, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन शामिल है।
Xiaomi का यह नया लॉन्च उन यूजर्स के लिए खास है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ पावरफुल बैटरी और शानदार कैमरा चाहते हैं। स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में 25 सितंबर से उपलब्ध होंगे और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदे जा सकेंगे।
#Xiaomi15T #Xiaomi15TPro #5Gफोन #50MPकैमरा #5,500mAhबैटरी